Rinku Singh का नोट बांटने वाला वीडियो हुआ सुपर वायरल, बल्लेबाज ने जीता फैन्स का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rinku Singh का नोट बांटने वाला वीडियो हुआ सुपर वायरल, बल्लेबाज ने जीता फैन्स का दिल

Rinku Singh का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

धाकड़ बल्लेबाज Rinku Singh ने अपने क्रिकेट करियर में कई चुनौतियों का सामना किया था, जिसके बाद वो टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाए थे। साथ इस दौरान रिंकू के परिवार की आर्थिक स्थिति भी मौजूद नहीं थे, ऐसे में इस खिलाड़ी को पैसों का महत्व पता है और अब बल्लेबाज एक वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

जल्द ही एक्शन में नजर आएगा ये खिलाड़ी

जी हां, Rinku Singh जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं, जहां 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में रिंकू अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। वैसे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी, उसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा, जिसमें टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

क्या बात है इस जेस्चर से Rinku Singh ने दिल जीत लिया

*टीम इंडिया के बल्लेबाज Rinku Singh का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*एक कार्यक्रम का है वीडियो, जिसमें रिंकू वहां के Waiters को पैसे बांट रहे हैं।
*इस दौरान बल्लेबाज के हाथ में नजर आई नोटों की गड्डी और सभी को दिए पैसे।
*बाद में कुत्तों को खाना डाल रहे थे रिंकू, फैन्स ने की बल्लेबाज की जमकर तारीफ।

Rinku Singh का ये वीडियो हो रहा है सुपर वायरल

कुछ समय पहले रिंकू की ये तस्वीरें आई थी इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

अब टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी है बल्लेबाज का

रिंकू ने पहले टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था, उसके बाद उन्होंने वनडे कैप हासिल की थी। लेकिन अभी तक रिंकू टीम इंडिया से टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं, वहीं घरेलू क्रिकेट में फर्स्ट क्लास में उनके अच्छे रिकॉर्ड हैं। साथ ही वो खुद भी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन उनको ज्यादा से ज्यादा मौके टी20 क्रिकेट में ही दिए जाते हैं और वनडे भी उन्होंने कम ही खेले हैं।

close whatsapp