WI-W vs BAN-W: 2nd ODI, Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI, वेन्यू, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI-W vs BAN-W: 2nd ODI, Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI, वेन्यू, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वेस्टइंडीज महिला टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

WI-W vs BAN-W (Photo Source: X)
WI-W vs BAN-W (Photo Source: X)

WI-W vs BAN-W, 2nd ODI: Match Preview: वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा। पहले मैच में मेजबान टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

बांग्लादेश महिला ने पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज महिला ने 31.4 ओवरों में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

WI-W vs BAN-W, 2nd ODI: मैच डिटेल्स (Match Details):

मैच वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला, दूसरा वनडे
वेन्यू वार्नर पार्क, बैसेटेरे, सेंट किट्स
दिन और समय मंगलवार, 21 जनवरी, रात 11ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग डिटेल्स FanCode (app, website)

Click Here: West Indies Women vs Bangladesh Women, 2nd ODI – Live Cricket Score

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

वार्नर पार्क की पिच पर बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों को मदद मिलती है। पहली पारी में गेंदबाज हावी रहेंगे और फिर दूसरी पारी में पिच के फ्लैट होने के बाद बल्लेबाजों को सहायता मिलेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODIs):

मैच 2
वेस्टइंडीज महिला ने जीते 2
बांग्लादेश महिला ने जीते 0
नो रिजल्ट 0
टाई 0
पहली बार खेला 18 मार्च, 2022
आखिरी बार खेला 19 जनवरी, 2025

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XI):

वेस्टइंडीज महिला (WI-W):

हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, मैंडी मंगरू, शबिका गजनबी, अफी फ्लेचर, चेरी-एन फ्रेजर, करिश्मा रामहरैक

बांग्लादेश महिला (BAN-W):

फरगाना हक, मुर्शीदा खातून, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), शोभना मोस्टोरी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला

close whatsapp