Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

24 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Irfan Pathan, Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Irfan Pathan, Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

1) आखिर टीम इंडिया को किसकी लगी नजर, हार्दिक-चहल के बाद अब सहवाग का हो सकता है तलाक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी आरती अहलावत से शादी के 20 साल के बाद अलग हो सकते हैं। 2004 में शादी के बंधन में बंधे सहवाग और आरती ने एकदूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में अब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।

2) ‘वनडे उनका पसंदीदा फाॅर्मेट है’ इरफान पठान ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी का समर्थन किया

इरफान पठान ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में कहा- वे सफेद गेंद वाले क्रिकेट में रन बनाना शुरू कर देंगे, इस बात में कोई संदेह नहीं है। टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से एक अलग तरह का खेल है। समायोजन की जरूरत है, चाहे विराट का ऑफ स्टंप के बाहर गेंदों को संभालना हो या रोहित को अपनी लय वापिस हासिल करना हो। दोनों का वनडे पसंदीदा फाॅर्मेट है और वे जोरदार वापसी करेंगे।

3) Ranji Trophy 2025: उमर नजीर ने रोहित शर्मा के विकेट पर सेलिब्रेशन ना करने को लेकर किया बड़ा खुलासा

रणजी ट्रॉफी मैच में उमर नजीर ने रोहित शर्मा का विकेट लिया उन्होंने सेलिब्रेट भी नहीं किया। इस बात का खुलासा शानदार तेज गेंदबाज ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद किया। उमर नजीर ने कहा कि, ‘पहली चीज जो मेरे दिमाग में आई वो यह थी कि मैं रोहित का बहुत बड़ा फैन हूं और इसी वजह से मैंने आज जब उनका विकेट लिया तो सेलिब्रेट नहीं किया। अगर हम इस मैच को जीतते हैं तो यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात होगी क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान विरोधी टीम की ओर से भाग ले रहे हैं।

4) IND vs ENG: अगर अभिषेक शर्मा युवराज सिंह की तरह 20 प्रतिशत भी खेले, तो भी वह बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा: कामरान अकमल

अभिषेक की पारी को लेकर, कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज के बाद, अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु युवराज सिंह के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, वह युवराज के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे उतना बेहतर होगा। अगर वह उनके (युवराज सिंह) जितना 20 प्रतिशत क्रिकेट भी खेले, तो वह बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा। यह मैच में दिखाई दे रहा था, 79 रन में पांच चौके और 8 छक्के। अगर वह इसी तरह खेलता रहा, तो उसे टी20 क्रिकेट में शायद ही कोई पकड़ पाए।

5) Ranji Trophy 2024-25: सिद्धार्थ देसाई ने उत्तराखंड के खिलाफ हासिल किए 9 विकेट, किया गुजरात के लिए अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी 2024 में गुजरात के 24 वर्षीय स्पिनर सिद्धार्थ देसाई ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाफ एक पारी में 9 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। अहमदाबाद के गुजरात काॅलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में देसाई ने 15 ओवरों में 2.40 की मामूली औसत से सिर्फ 36 रन दिए। साथ ही इस दौरान उन्होंने 9 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन की वजह से उत्तराखंड पहली पारी में सिर्फ 111 रनों पर सिमट गई।

6) तो क्या सीधा चैंपियन ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद शमी? इरफान पठान ने भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर रखा अपना पक्ष

पूर्व खिलाड़ी इरफान खान का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट मोहम्मद शमी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती है और अनुभवी तेज गेंदबाज को तभी खेलते हुए देखा जाएगा जब वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। इरफान पठान ने कहा कि, ‘आप एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और सभी को अपने शरीर के लिमिट के बारे में पता है। चाहे कुछ भी हो जाए मोहम्मद शमी टीम मैनेजमेंट को हमेशा सच्चा फीडबैक देता है और उसके बाद ही फैसले लिए जाते हैं।

7) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट की गेंदों से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, साढ़े 14 हजार गेंदों से लिखा ये वाक्य

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने गुरुवार 23 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में 14,505 लाल और सफेद गेंदों का इस्तेमाल करके क्रिकेट बॉल से सबसे बड़ा वाक्य बनाने का ‘गिनीज वर्ल्ड’ रिकॉर्ड हासिल किया। भारत के प्रतिष्ठित क्रिकेट स्थलों में से एक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे हो गए हैं। एमसीए के भव्य समारोह के दौरान यह उपलब्धि वानखेड़े स्टेडियम के नाम दर्ज की गई।

8) U19 Women’s World Cup 2025 के सुपर 6 में शान से पहुंची टीम इंडिया, लीग फेज में लगाई विनिंग हैट्रिक

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025 के सुपर 6 में टीम इंडिया ने शान से जगह बनाई है। निकी प्रसाद की कप्तानी वाली टीम ने लीग फेज में जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर 6 के लिए क्वॉलिफाई किया। लीग फेज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज, मेजबान मलेशिया और श्रीलंका को हराकर आगे के मुकाबलों के लिए क्वॉलिफाई किया है। श्रीलंका की टीम ने आखिरी लीग मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया, लेकिन भारतीय टीम इस मुकाबले को गेंदबाजी के दम पर 60 रनों के अंतर से जीती।

9) Yuzvendra Chahal की ये तस्वीरें और उनका ये कैप्शन, क्या ये सब Dhanashree को दिखाया जा रहा है?

Yuzvendra Chahal और Dhanashree के अलग होने की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं, इस बीच चहल अपने पोस्ट पर कुछ ऐसे कैप्शन लिख रहे हैं जिन्हें पढ़कर लोगों के मन में काफी सवाल आ रहे हैं। इसी कड़ी में चहल ने फिर से कुछ तस्वीरें शेयर कर, गजब का कैप्शन लिखा है। Yuzvendra Chahal ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।

close whatsapp