'उम्मीद है कि आज आप विकेटों की सेंचुरी लगाएं' इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले अर्शदीप सिंह को लेकर युजवेंद्र चहल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उम्मीद है कि आज आप विकेटों की सेंचुरी लगाएं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले अर्शदीप सिंह को लेकर युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए थे अर्शदीप

Arshdeep singh and yuzvendra chahal (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep singh and yuzvendra chahal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने, इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में दो विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (96 विकेट) को पीछे छोड़कर, भारत के लिए खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा (97) विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए थे।

अर्शदीप सिंह ने यह कारनामा महज ढाई साल में ही कर दिखाया है। गौरतलब है कि अर्शदीप ने जुलाई 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। तो वहीं अब अर्शदीप इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भाग ले रहे हैं, और आज 25 जनवरी को चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, इस मैच के खेलने से पहले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें चहल ने गेंदबाज को बधाई देने के साथ उनकी टांग भी खींची है।

युजवेंद्र चहल ने दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल एक साथ पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले हैं। चहल की एक वीडियो को फ्रेंचाइजी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो अपलोड की, जिसमें चहल ने अर्शदीप को लेकर कहा-

अर्श पाजी माफी तभी दी जाएगी, जब आज विकेटों की सेंचुरी बनाओगे। वैसे बैटिंग में तो आपके 100 रन नहीं होंगे टोटल, लेकिन आज हम उम्मीद करते हैं कि आप विकेटों की सेंचुरी बनाए। गुडलक, मेरे भाई।

देखें पंजाब किंग्स द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जनवरी, शनिवार को चेन्नई के एमए चिंदमबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। देखना होगा कि क्या अर्शदीप इस मैच में भारत के लिए टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनेंगे या नहीं?

close whatsapp