World Cup 2023: सोशल मीडिया पर Mohammed Shami के इस खास जबाव ने जीता फैंस का दिल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: सोशल मीडिया पर Mohammed Shami के इस खास जबाव ने जीता फैंस का दिल 

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शमी ने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे।

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम का जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक का सफर शानदार रहा है। हालांकि, टीम के शुरूआती मैचों में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों का हिस्सा नहीं थे।

लेकिन पिछले दो मैचों में शमी ने जिस प्रकार का प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी, उसे देखकर क्रिकेट जगत में हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजूबर हो गया है। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी ने अपने एक जबाव से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए चार बड़े खिलाड़ियों के विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तो वहीं इस मैच में शमी की एक फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक उमेश कुमार नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- जरा दीजिए इस तस्वीर को एक अच्छा सा कैप्शन।

तो वहीं इस यूजर को जबाव देते हुए मोहम्मद शमी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- सब्र का फल मीठा। दूसरी ओर, जैसे ही शमी ने यह जबाव दिया तो सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ करने लगे।

देखें मोहम्मद शमी की ये पोस्ट

मिले मौके को दोनों हाथों से लपका है शमी ने

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के शुरूआती मैचों में शमी को खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन जब से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टखने की चोट लगी है, तब से उन्हें टीम में दो मैच खेलने का मौका मिला है। पहले मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट निकाले, तो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 4 विकेट निकाले।

दूसरी ओर, इस जबरा प्रदर्शन के बाद अब शायद ही भारतीय टीम मैनेजमेंट मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकती है। खैर, शमी 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हैं या नहीं देखने लायक बात होगी?

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: Virat Kohli के जन्मदिन वाले दिने वाले मैच के लिए शानदार तैयारी कर चुका है CAB

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?