World Cup 2023: Virat Kohli के जन्मदिन वाले दिने वाले मैच के लिए शानदार तैयारी कर चुका है CAB - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: Virat Kohli के जन्मदिन वाले दिने वाले मैच के लिए शानदार तैयारी कर चुका है CAB

कोहली के जन्मदिन वाले दिन भारत का जारी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से सामना होने वाला है। 

Virat kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम और पूर्व कप्तान विराट कोहली का जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। तो वहीं अब वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने आगामी मैच के बाद 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ, कोलकाता के ईडन गार्डन में मैच खेलने वाली है।

साथ ही बता दें कि इस मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं इस खास मौके पर किंग कोहली के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने खास तरह की तैयार की है। कोहली के जन्मदिन वाले दिन CAB ने एक खास केक व स्टेडिमय में विशेष लाइटिंग का प्रबंध किया है।

CAB अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि RevSportz की एक खबर के अनुसार बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्नेहआशीष गांगुली ने कहा- हमने विराट कोहली के लिए एक खास केक का ऑर्डर दिया है। इसका डिजाइन खास होगा, क्योंकि इस केक से हर कोई कोहली को पहचना सकेगा। मैं अभी तस्वीरें साझा नहीं कर सकता, क्याेंकि यह एक आश्चर्य वाली बात होगी।

गांगुली ने आगे कहा- इसके अलावा हम कोहली के जन्मदिन पर मिडइनिंग के दौरान उनके और फैंस के लिए विशेष आतिशबाजी करेंगे। कोलकाता के फैंस इस सेलेब्रेशन का हिस्सा होंगे। मुझे पूरा यकीन है कि स्टेडियम पूरा भरा होगा और स्टेडियम में मौजूद हर फैंस विराट कोहली का फैन होगा। यह उन सभी फैन के लिए एक इशारा है।

दूसरी ओर, जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अगर हम विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो कोहली ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 88.50 की औसत से कुल 354 रन बनाए हैं। तो वहीं इस दौरान कोहली के बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें- WBBL के आगामी सीजन में इस नए रूल को लाने पर विचार कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?