WBBL के आगामी सीजन में इस नए रूल को लाने पर विचार कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

WBBL के आगामी सीजन में इस नए रूल को लाने पर विचार कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

एक विवादित रन आउट के बाद इस तरह के रूल की टूर्नामेंट में जरूरत आन पड़ी है। 

WBBL (Image Credit- Twitter X)
WBBL (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया महिला बिग बैश लीग (WBBL) के आगामी सीजन में थर्ड अंपायर रिव्यू तकनीक को लागू करने जा रहा है, जिससे की लाइव टेलिकास्ट होने वाले मैच में और भी ज्यादा विश्वसनीयता लाई जा सके। गौरतलब है कि हाल में ही एडिलेड स्टाइकर्स के खिलाफ ब्रिसबेन हीट की Mignon du Preez को रन आउट दिए जाने के बाद इस तरह के नए नियम की जरूरत आन पड़ी है।

तो वहीं आपको इस रनआउट के बारे में बताएं तो इस मैच में गेंदबाजी कर रही Amanda-Jade Wellington एक गेंद फेंकती है और स्ट्राइक इस पर सीधा शाॅट खेलता है, लेकिन गेंद नाॅन स्ट्राइकर गेंद पर खड़ी Mignon du Preez के पैर में लगकर वहीं रूक जाती है, लेकिन इस दौरान वह क्रीज से काफी आगे निकल चुकी होती हैं।

लेकिन Preez को क्रीज से आगने निकलते देख Amanda-Jade Wellington गेंद को अपने नाॅन बाॅलिग आर्म से कलेक्ट स्टंम्प पर हिट करती है और स्टंम्प उनके हाथ में आ जाता है। लेकिन गेंद स्टंम्प पर पूरी तरह से लगने से पहले ही Wellington स्टंम्प को अपने हाथ में ले लेती हैं। तो वहीं इस रन आउट के बाद क्रिकेट जगत में लगातार ये चर्चा देखने को मिल रही है कि इतने बड़े टूर्नामेंट में इस तरह का गलत निर्णय आखिर कैसे दिया जा सकता है।

तो वहीं यह पहली घटना नहीं जब महिला बिग बैश लीग में किसी खिलाड़ी को विवादित आउट दिया गया है। बता दें कि इससे पहले इसी हफ्ते में मेलबर्ल स्टार्स की एक खिलाड़ी को एडिलेड स्टाइकर्स के खिलाफ विवादित स्टंम्प आउट दिया गया था।

रिप्ले वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता था कि जब बेल गिरी तो उस वक्त खिलाड़ी क्रीज के अंदर थी, लेकिन मैदानी अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद वह फैसला बरकरार रहा।

ये भी पढ़ें- ‘वास्तव में उन्होंने आकार लेना शुरू कर दिया है’ न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक हार पर Aaron Finch

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?