बड़ी खबर! इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने जीता साल 2024 का ICC Men's Emerging Cricketer of the Year अवाॅर्ड, पढ़ें बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

बड़ी खबर! इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने जीता साल 2024 का ICC Men’s Emerging Cricketer of the Year अवाॅर्ड, पढ़ें बड़ी खबर

साल 2024 खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट में यादगार रहा।

Kamindu Mendis (Image Credit- Twitter X)
Kamindu Mendis (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कामिंडू मेंडिस (Kamindu Mendis) साल 2024 का आईसीसी मैन्स ईमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में कमाल का रहा था। पिछले साल वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बने थे। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने यह कारनामा सिर्फ 13 पारियों में कर दिखाया था।

तो वहीं, साल 2024 के दौरान कामिंडू ने श्रीलंका के लिए कुल 34 इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया, जिसमें उन्होंने 47.03 की औसत से कुल 1458 रन बनाए। इस दौरान उभरते हुए खिलाड़ी के बल्ले से चार अर्धशतक और पांच शतक देखने को मिले थे।

Kamindu Mendis ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं, आईसीसी मैन्स ईमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड जीतने के बाद, हाल में ही आईसीसी के साथ एक इंटरव्यू में कामिंडू मेंडिस ने कहा- मैं वर्ष का उभरता हुआ खिलाड़ी बनकर वास्तव में खुश हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अपने परिवार, अपने साथियों और अपने कोचों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

पिछले साल जिस पारी पर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है, वह इंग्लैंड के खिलाफ मेरा शतक था, क्योंकि इंग्लैंड में आप आसानी से शतक नहीं बना सकते। तो, यह एक अच्छी कड़ी मेहनत थी, इसलिए मुझे लगता है कि यह पिछले साल का मेरा सर्वश्रेष्ठ शतक है।

मेंडिस ने आगे कहा- मैंने पिछले कुछ वर्षों में नेट्स, अभ्यास और ट्रेनिंग में काफी मेहनत की है। एक टीम के रूप में हमने पिछले कुछ वर्षों में वास्तव में कड़ी मेहनत की है। पिछले साल हमें कुछ बेहतरीन प्रदर्शन और बड़ी जीतें मिलीं थीं।

गौरतलब है कि कामिंडू मेंडिस ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने खेले गए 23 टी20 मैचों में कुल 381 रन बनाए। तो वहीं, साल 2019 में वनडे डेब्यू के बाद से उन्होंने कुल 17 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 344 रन बनाए। हालांकि, साल 2024 खिलाड़ी के टेस्ट करियर का बेहतरीन साल रहा, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

close whatsapp