SM Trends: 9 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 9 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबाती क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है।

SM Trends Of 9 Feb
SM Trends Of 9 Feb

इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबाती क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की और उन्होंने मेजबान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

बता दें कि, अगर इंग्लैंड को इस सीरीज में बने रहना है, तो उन्हें यह दूसरा वनडे जीतना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड की ओर से दूसरे वनडे में बेन डकेट ने 65 रन बनाए हैं। वहीं इस मैच से भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना वनडे डेब्यू किया। रवींद्र जडेजा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।

गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2–0 से अपने नाम कर लिया है। यह श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी दिमुथ करुणारत्ने का अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच था।

close whatsapp