Devon Conway को काली बिल्ली की वजह से लौटना पड़ा पवेलियन, PAK vs NZ फाइनल मैच के दौरान फैंस ने देखा हैरतअंगेज दृश्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

Devon Conway को काली बिल्ली की वजह से लौटना पड़ा पवेलियन, PAK vs NZ फाइनल मैच के दौरान फैंस ने देखा हैरतअंगेज दृश्य

इस मैच को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

Black Cat (Pic Source-X)
Black Cat (Pic Source-X)

14 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया। हालांकि, मैदान में फाइनल के दौरान एक काली बिल्ली आ गई थी, जिसकी वजह से मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा।

यह सब देखने को मिला न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब टीम 243 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। जैसे ही यह काली बिल्ली मैदान पर आई मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि, मैच शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे आउट हो गए।

बता दें काली बिल्ली को कई लोग अशुभ मानते हैं और फैन्स का मानना है कि कॉनवे के साथ भी अशुभ घटना घट गई। बिल्ली के कारण मैच रुकने से उनका मोमेंटम टूट गया। थोड़े देर के लिए उनका ध्यान खेल से हटा और इसकी कीमत उन्हें अपनी विकेट से चुकानी पड़ी।

यहां देखें वीडियो:

मैच की बात की जाए तो मेजबान पाकिस्तान ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 46 रनों की पारी खेली, जबकि सलमान अली आगा ने 45 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाज तैय्यब ताहिर ने 38 रन बनाए। वहीं फहीम अशरफ 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को शुरुआत मिली, लेकिन उसे वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए और 29 रन बनाकर आउट हो गए। नसीम शाह ने 19 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ’रूकी ने चार विकेट झटके, जबकि माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। कीवी टीम ने 243 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से डेवन कॉनवे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 48 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। डेवन कॉनवे के अलावा डेरिल मिचेल ने 57 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम ने 56 रनों का योगदान दिया। अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने 34 रनों की पारी खेली।

close whatsapp