रवींद्र जडेजा ने बजाई ऑस्ट्रेलिया टीम की बैंड, मात्र 10 गेंदों में झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवींद्र जडेजा ने बजाई ऑस्ट्रेलिया टीम की बैंड, मात्र 10 गेंदों में झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट

इस शानदार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Ravindra Jadeja Takes Three Wickets In QuICK Session (Pic Source-Twitter)
Ravindra Jadeja Takes Three Wickets In QuICK Session (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला चेन्नई के एमए चितांबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस शानदार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अभी तक इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बनाए रखा हुआ है।

अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 71 गेंदों में 5 चौके की मदद से 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। तमाम लोगों को स्टीव स्मिथ से इस मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन रवींद्र जडेजा के सामने उनकी एक ना चली।

रवींद्र जडेजा ने इस मैच के 28वें ओवर में स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। उनकी गेंद को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और वो बोल्ड हो गए। इससे पहले मिचेल मार्श भी बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए थे। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका।

यही नहीं डेविड वार्नर भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और 52 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 41 रन पर आउट हो गए। अभी तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की भारतीय गेंदबाजों के सामने एक भी नहीं चली है। यही नहीं मार्नस लाबुशेन का विकेट भी जडेजा ने अपने नाम किया। मार्नस लाबुशेन इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 41 गेंदों में 1 चौके की मदद से 27 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।

एलेक्स कैरी को भी सर जडेजा ने अपना शिकार बनाया

ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी इस मैच में बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने मैच के 30वें ओवर में पहले मार्नस लाबुशेन को आउट किया और फिर एलेक्स कैरी का विकेट अपने नाम किया।

बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों का यह वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच है। भारतीय टीम की बात की जाए तो इस मैच में शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। वो बीमारी की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और ईशान किशन उनके साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?