फिर से 22 गज पर लौट आए हैं Sarfaraz Khan, काफी देर तक नेट्स में की जमकर बल्लेबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिर से 22 गज पर लौट आए हैं Sarfaraz Khan, काफी देर तक नेट्स में की जमकर बल्लेबाजी

चोट के कारण बल्लेबाज Sarfaraz Khan काफी समय तक क्रिकेट से दूर थे।

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

काफी समय से टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan क्रिकेट से दूर थे, लेकिन अब वो फिर से अपनी पुरानी लय में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इसी से जुड़ा वीडियो बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जहां सरफराज खान कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या अब टीम इंडिया में चयन होगा Sarfaraz Khan का?

कुछ समय पहले एक खबर काफी वायरल हुई थी, जिसमें बताया गया था कि कोच गौतम गंभीर ने Sarfaraz Khan पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप लगाया था। लेकिन सरफराज खान ने इसे लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया, ऐसे में देखना अहम होगा कि क्या आगे टीम इंडिया में सरफराज खान का चयन होता है या नहीं। वैसे सरफराज खान टीम इंडिया से सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलते हैं, वहीं टीम इंडिया अब टेस्ट क्रिकेट सीधे जून के महीने में खेलेगी और टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ होगी।

Sarfaraz Khan ने लंबे समय बाद फिर थामा बल्ला

*चोट के कारण बल्लेबाज Sarfaraz Khan काफी समय तक क्रिकेट से दूर थे।
*लेकिन अब ये खिलाड़ी लौट आया है 22 गज पर, इंस्टा स्टोरी पर वीडियो किया शेयर।
*इस वीडियो में सरफराज खान नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*साथ ही इस दौरान युवा खिलाड़ी ने खेले कमाल के शॉट्स, नजर आए पुरानी लय में।

इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई Sarfaraz Khan की तस्वीरें

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

हाल ही में खास अवॉर्ड भी मिला था टीम इंडिया के बल्लेबाज को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

सरफराज के भाई खेलते हुए नजर आएंगे IPL

वहीं सरफराज खान की तरह उनके भाई यानी की मुशीर खान भी धाकड़ तरीके से बल्लेबाजी करते हुए, वहीं अब मुशीर IPL में भी नजर आएंगे। जहां उनको पंजाब टीम ने अपने नाम नाम किया है, मुशीर मुंबई टीम से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं और उन्होंने टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था। दूसरी ओर सरफराज को निराशा हाथ लगी थी, जहां मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को किसी ने भी नहीं खरीदा था। इससे पहले ये खिलाड़ी दिल्ली टीम का हिस्सा था, लेकिन सरफराज वहां छाप छोड़ने में नाकाम साबित हुए थे।

close whatsapp