‘जब स्टार्क पूरे जोश में होते हैं, तो वह घातक होते हैं’ मिचेल स्टार्क को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में जीत दिलाने में स्टार्क ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
अद्यतन - मार्च 22, 2023 1:46 अपराह्न

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच के शुरू होने से पहले मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 22 मार्च, बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
तो वहीं आपको इस वनडे सीरीज के बारे में बताएं तो इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। और जो भी टीम तीसरे वनडे मैच को जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। साथ ही बता दें कि पहला वनडे मैच भारत ने जीता था तो दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत में मिचेल स्टार्क ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
वाइजैग में हुए दूसरे वनडे मैच में मिचेल स्टार्क ने पांच विकेट निकालकर भारतीय क्रिकेट टीम की कमर तोड़ दी थी, जिसकी वजह से मेन इ ब्लू मैच में सिर्फ 117 रन ही बना पाए थे। तो वहीं तीसरे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को स्टार्क का सामना कैसे करना है? इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है-
स्टार्क को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। आकाश ने कहा- जब मिचेल स्टार्क पूरे जोश में होते हैं तो वह घातक होते हैं।
इस समय भारतीय टीम के क्या करना चाहिए, उन्हें यह समझना चाहिए कि स्टार्क वाकई शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और हमें उसके खिलाफ 30 रन पर अपने चार विकेट नहीं गंवाने हैं। ऐसा एक-दो बार हो सकता है पर आप नहीं चाहते कि यह बार-बार हो।
आकाश ने आगे कहा- रोहित और शुभमन की बात करते हैं। शुभमन अभी तक अंदर आती हुई गेंद पर आउट नहीं हुए हैं, पर वह बाहर जाती हुई गेंद पर आउट हुए हैं। रोहित ने अभी एक मैच खेला है और वो भी दूर जाती हुई गेंद पर आउट हुए हैं।
विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव ये सभी अंदर आती हुई गेंद पर आउट हुए हैं। तो आपको सिर्फ सीधे बल्ले से खेलने की जरूरत है। अगर ओपनर बल्लेबाज शुरू में खतरे को सोख गए, तो चीजें और अच्छी हो सकती हैं।