PAK vs NZ: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

PAK vs NZ (Photo Source: X)
PAK vs NZ (Photo Source: X)

PAK vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

Pakistan vs New Zealand, Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तानः

फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

न्यूजीलैंडः

डेवॉन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरुर्क

Pakistan vs New Zealand Head to Head Records- हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में-

मैच 118
पाकिस्तान ने जीते 63
न्यूजीलैंड ने जीते 51
नो रिजल्ट 4
टाई 00

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, और तीनों में ही कीवी टीम ने जीत दर्ज की है।

PAK vs NZ, Karachi Pitch Report: कराची स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

कराची नेशनल स्टेडियम में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट बल्लेबाजों के लिए आसान बन जाएगा। गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी और सपाट पिच पर बल्लेबाज अपने स्वाभाविक खेल को बिना किसी परेशानी के खेल पाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन विकेट पूरी तरह से स्पिन-फ्रेंडली नहीं रहेगा।

PAK vs NZ, Karachi Weather Report: कराची के मौसम का हाल-

Accuweather.com के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी) को कराची में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ह्यूमिडिटी का स्तर 30-40 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

close whatsapp