PAK vs NZ: पाक बनाम न्यूजीलैंड मैच में अंपायर को बल्ला मारने से बाल-बाल बचे ग्लेन फिलिप्स, देखें वायरल वीडियो
हालांकि, इसके बाद अंपायर से फिलिप्स माफी मांगते हुए नजर आए
अद्यतन - फरवरी 19, 2025 8:39 अपराह्न
![]()
आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का पहला मैच आज 19 फरवरी, बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 321 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वहीं कीवी पारी के दौरान का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्लेन फिलिप्स अंपायर को बल्ला मारने से बाल-बाल बचे।
बता दें कि यह घटना मैच की पहली पारी के 46वें ओवर में देखने को मिली, जिसमें नसीम शाह के खिलाफ पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद फिलिप्स एक तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन वह यह शाॅट नहीं खेल पाए।
जब वह नाॅट स्ट्राइक एंड पर पहुंचे, तो वह बल्ले से शाॅट को दोहराते हुए नजर आए, इसी दौरान अंपायर अपनी जगह बदलने के लिए फिलिप्स के पास से गुजरे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि अंपायर है। अगर उन्हें ऐसा करने में थोड़ी और देर होती, तो शायद अंपायर को बल्ला लग जाता।
देखें इस घटना का वायरल वीडियो
— Eren Yeager (@bowledbyhitman) February 19, 2025
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 320 रन
मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो टाॅस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 320 रन बनाए हैं।
कीवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज विल यंग (107) और विकेटकीपर-बल्लेबाज टाॅम लाथम (118) ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 61 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो नसीम शाह और हारिस रउफ को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अबरार अहमद को 1 विकेट मिला।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 7 ओवरों में 1 विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। सऊद शकील (6) विलियम ओ रूर्क के खिलाफ कैच आउट हो चुके हैं। देखने लायक बात होगी कि क्या पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से मिले 321 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?