Mohammed Shami ने याद किए वो पल, जब वो जमीन पर पैर रखने से भी डर रहे थे
Mohammed Shami ने अपनी वापसी को लेकर बात की।
अद्यतन - फरवरी 20, 2025 2:34 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Mohammed Shami टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज रहने वाले हैं, इस बीच तेज गेंदबाज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शमी अपने चोट को लेकर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान वो काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गए।
Mohammed Shami ने याद किए वो बुरे पल
सोशल मीडिया पर Mohammed Shami का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी वापसी को लेकर बात की है। शमी ने कहा कि- वर्ल्ड कप की जो फॉर्म थी उसके बाद अचानक मुझे ऑपरेशन करवाना पड़ा था, उस फॉर्म से अलग हो जाना काफी मुश्किल था। शमी ने कहा कि- सबसे पहले मेरा सवाल डॉक्टर से ये था कि मैं कितने दिन में मैदान पर वापसी कर पाऊंगा, जिस पर डॉक्टर ने कहा कि- मेरी प्राथमिकता ये है कि पहले आप चल सके और खेल बहुत दूर है यहां से। आगे शमी ने कहा कि- मैं हमेशा ये सोचता था कि मैं जमीन पैर कब रखूंगा, मेरे दिमाग में काफी चीजें आती थी और 2 महीने में मेरे दिमाग में ये प्रेशर था कि क्या मैं खेल सकूंगा आगे।
बहुत डर भी लगा था Mohammed Shami
आगे वीडियो में शमी ने कहा कि- ऐसे टाइप की चोट आपको नीचे ले आती है, इसमें परिवार का रोल काफी बड़ा होता है और BCCI ने काफी साथ दिया। इस दौरान खुद का मोटिवेशन बड़ा चाहिए 60 दिन बाद जब डॉक्टर ने जमीन पर पैर रखने के लिए कहा था, जो बहुत डर लग रहा था और लग रहा था कि नई लाइफ शुरू हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि- जैसे बच्चे को चलना सिखाते हैं ना मुझे वैसा चलना पड़ रहा था, जो देश के लिए खेलने का जुनून होता है वो हमे आगे ले जाता है। साथ ही हम हर दर्द को बिना किसी शिकायत के लेते चले जाते हैं।
Mohammed Shami ने इस वीडियो में की चोट को लेकर बात
नई जर्सी में तेज गेंदबाज की कुछ तस्वीरें
Mohammed Shami ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल किया था
*Mohammed Shami ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल कर दिया था।
*कम मैचों में मिले थे मौके, लेकिन फिर भी हर मैच में की थी शानदार गेंदबाजी।
*साथ ही टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज शमी ने हासिल किए थे सबसे ज्यादा विकेट।
*उस टूर्नामेंट के बाद हुआ था इस खिलाड़ी के टखने का ऑपरेशन।