SM Trends: 20 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 20 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 20 Feb
SM Trends Of 20 Feb

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया था। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ है और टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है। टीम ने पावरप्ले के भीतर ही 35 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर पूरी तरह नकेल कस रखा है।

वहीं पाकिस्तान टीम को पहला मैच खेलने के बाद तगड़ा झटका लगा है। आक्रामक सलामी बल्लेबाज फखर जमान चोटिल होने की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। उनको यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच के दौरान लगी थी। फखर जमान की जगह पाकिस्तान टीम में इमाम उल हक को शामिल किया गया है।

 

 

close whatsapp