IND vs BAN: तौहीद हृदोय के पारी पर भारी पड़ा शुभमन गिल का शतक, भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीता मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: तौहीद हृदोय के पारी पर भारी पड़ा शुभमन गिल का शतक, भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीता मैच 

टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने खेली कमाल की पारी

Bangladesh vs India, 2nd Match (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs India, 2nd Match (Image Credit- Twitter X)

ICC Champions Trophy, 2025: जारी आईसीसी टूर्नामेंट का दूसरा मैच आज 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में शानदार तरीके से शुरुआत की है।

मुकाबले में पहले तो शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत ने बांग्लादेश को 228 रनों पर रोक दिया। इसके बाद इस टारगेट को टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (101*) के शतकीय पारी के दम पर चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरे चैंपियंस ट्राॅफी मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा। टीम ने एक समय 35 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन तौहीद हृदोय (100) और जाकेर अली (68) ने छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से क्वालिटी गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, तो हर्षित राणा 3 और अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले।

इसके बाद, जब भारतीय टीम बांग्लादेश से मिले 229 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस लक्ष्य को 49.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में रोहित और गिल की सलामी जोड़ी ने 69 रनों की साझेदारी कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी।

रोहित के 41 रनों पर आउट होने के बाद विराट कोहली (22), श्रेयस अय्यर (15) और अक्षर पटेल (8) सस्ते में आउट होकर वापस लौट चुके थे, लेकिन गिल ने एक छोर संभाले रखा और केएल राहुल के साथ 5वें विकेट के लिए 87 रनों की अजेय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। राहुल 41* रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से रिशद हुसैन को 2 और तस्कीन अहमद व मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला।

close whatsapp