IND vs NZ: कप्तानी छोड़ने के बाद टिम साउदी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, प्लेइंग XI में भी शामिल होना नहीं लग रहा आसान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: कप्तानी छोड़ने के बाद टिम साउदी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, प्लेइंग XI में भी शामिल होना नहीं लग रहा आसान

टिम साउदी का प्रदर्शन भारत में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 28.70 के औसत से 20 विकेट झटके हैं।

Tim Southee (Photo Source: X/Twitter)
Tim Southee (Photo Source: X/Twitter)

न्यूजीलैंड को इस महीने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। बता दें कि, हाल ही में न्यूजीलैंड को श्रीलंका ने अपने घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मात दी थी। इस टेस्ट सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से अपने नाम किया था।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद टिम साउदी ने न्यूजीलैंड की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। अब कीवी टीम की कप्तानी का जिम्मा टॉम लाथम को सौंपा गया है। ऐसे में टॉम लाथम की कप्तानी में टिम साउदी की जगह प्लेइंग XI में काफी मुश्किल लग रही है।

आपको बता दें कि, टिम साउदी का प्रदर्शन भारत में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 28.70 के औसत से 20 विकेट झटके हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड टीम आगामी टेस्ट सीरीज में अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ दो ही तेज गेंदबाजों को रख सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह दो तेज गेंदबाज मैट हेनरी और William O’Rourke हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने इस चीज के बारे में खुलासा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद उनके और टिम साउदी के बीच क्या बातचीत हुई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक गैरी स्टीड ने कहा कि, ‘जैसे सभी टेस्ट दौरे और सीरीज के बाद हम रिव्यू करते हैं वैसे ही मेरी और टिम साउदी की आपस में बातचीत हुई थी और उसके बाद ही उन्होंने कप्तानी के पद से हटने का फैसला किया। उन्हें लगा कि यह टीम के लिए सही साबित होगा और मैंने भी उनके फैसले को सपोर्ट किया।’

टिम साउदी हमारे लिए शुरूआत करते थे और टीम को अच्छी तरह से लीड करते थे: गैरी स्टीड

स्टीड ने आगे कहा कि, ‘अलग-अलग खिलाड़ियों को भूमिका में एक चयनकर्ता या कोच के रूप में देखना बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि इससे टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बाहर निकलकर आता है। टिम साउदी ऐसे खिलाड़ी थे जो हमारे लिए शुरूआत करते थे और टीम को भी लीड करते थे और हम लोग हमेशा उस विकल्प को देखते हैं जिससे टीम आगे बढ़ सके।’

बहरहाल, भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को जीतना न्यूजीलैंड के लिए बेहद जरूरी है। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से न्यूजीलैंड टीम का आत्मविश्वास लड़खड़ाया है, फिर भी आगामी टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?