सूर्यकुमार यादव से पहले पंत को भेजने का फैसला समझ नहीं आया- सलमान बट - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव से पहले पंत को भेजने का फैसला समझ नहीं आया- सलमान बट

न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत बुरी तरह फ्लाॅप रहे हैं।

Rishabh Pant, Salman Butt and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant, Salman Butt and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

हाल में ही खत्म हुए न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर और इस वजह से इन फाॅर्म संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा था।

बता दें कि पंत ने न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई अपनी पिछली चार पारियों मे टी-20 में 6 और 11 तो वनडे में क्रमश: 15 और 10 रनों की पारी खेली थी, और अब टीम इंडिया मैनेजमेंट इस फैसले पर जरूर पछता रहा होगा। इसके अलावा टी-20 सीरीज में उन्हें ओपन करने का भी मौका मिला था और इस मौके को भी पंत नहीं भुना पाए।

साथ ही बता दें कि पूरे दौरे पर दूसरे वनडे मैच के अलावा ऋषभ पंत को इनफाॅर्म सूर्यकुमार यादव से पहले बल्लेबाजी करने भेजा गया था। वहीं इस बात को लेकर पाकिस्तानी टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बल्लेबाजी क्रम में सूर्यकुमार यादव से पहले ऋषभ पंत को भेजने का फैसला समझ नहीं आया।

सलमान बट ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच के रद्द होने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा, पंत के एक शानदार खिलाड़ी हैं पर वे न्यूजीलैंड दौरे पर वैसा प्रदर्शन नही कर पाए जैसा उम्मीद की जा रही थी, उन्हें और रन बनाने चाहिए थे।

सलमान ने आगे कहा, लेकिन मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आया कि पंत सूर्यकुमार यादव से ऊपर क्यों बल्लेबाजी कर रहे थे? आप उनसे पहले एक ऐसे आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज खेल रहे हैं जो रन नही बना पा रहा है।

सूर्यकुमार यादव इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फाॅर्म में हैं और अपना बेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को अधिक ओवर खेलने चाहिए। आप एक नंबर वन बैट्समैन को आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज के बाद खेलने भेज रहे हैं, यह वाकई समझ नहीं आया।

सलमान के दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह सूर्यकुमार यादव को भारतीय बल्लेबाजी क्रम में पंत से ऊपर खेलने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सूर्यकुमार इस समय विश्व टी-20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज हैं।

close whatsapp