IND v NZ: रांची में गूंजा धोनी-धोनी, पत्नी साक्षी संग मैच देखने पहुंचे माही - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v NZ: रांची में गूंजा धोनी-धोनी, पत्नी साक्षी संग मैच देखने पहुंचे माही

भारत ने मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

MS Dhoni with Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni with Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी टीम इंडिया का लाइव मैच देखने JSCA स्टेडियम, रांची पहुंचे हैं। बता दें आज 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीत तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले मैच शुरू होने से एक दिन पहले एमएस धोनी टीम इंडिया से मिलने पहुंचे थे, तो वहीं अब वह टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने के लिए रांची स्टेडियम में लाइव मैच देखने पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि भारत को तीनों आईसीसी ट्राॅफी (टी-20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्राॅफी) जिताने वाले धोनी को भारत के कुछ बेहतरीन कप्तानों में शुमार है। बता दें कि क्रिकेट जगत में धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है, जो कुछ ही मिनटों में मैच का रूख बदल देते थे।

https://twitter.com/DhoniArmyKA/status/1618979036096757761?s=20&t=y6kIENXgp-3S3XEo5Ipc4g

टीम इंडिया टी-20 सीरीज में लेना चाहेगी बढत

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में कीवी टीम को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने वाली टीम इंडिया अब टी-20 सीरीज में भी अपने ऐसे ही प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। तो वहीं हार्दिक पांड्या इस टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

दूसरी तरफ इस मैच के बारे में आपको बताएं तो टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच के लिए एक बैलेंस टीम खिलाने का फैसला किया है। मैच में टीम इंडिया के पास 7 गेंदबाजी के विकल्प है तो बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया:

इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

close whatsapp