SM Trends: 21 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 21 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 21 Feb
SM Trends Of 21 Feb

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भले ही टीम को शुरुआत में बड़ा झटका लगा था, लेकिन साउथ अफ्रीका अभी तक काफी अच्छी स्थिति में है।

वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया।

इसके साथ ही महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज यानी 21 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने दो मैच में एक में जीत और एक में हार दर्ज की है। आगामी मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरूर करना चाहेंगी।

 

 

close whatsapp