Team India की तरफ से आया ऐसा बयान, जिसे सुन खड़े हो जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कान
Champions Trophy में Team India का सामना पाकिस्तान से होगा।
अद्यतन - Feb 22, 2025 2:59 pm

अब Champions Trophy में Team India का सामना पाकिस्तान से होगा, जहां ये मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। दुबई में होने वाले इस मैच को लेकर हर कोई उत्साहित हैं, इस बीच भारतीय टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर अपनी राय रखी है।
Team India के खिलाड़ियों की सोच अलग है पाकिस्तान टीम को लेकर
ICC ने Team India के खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बात कर रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले अक्षर पटेल ने कहा कि- पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को एक आम मैच की तरह देखते हैं और इस लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि- हम ये नहीं सोचते कि पाक टीम है तो ज्यादा दम लगाना पड़ेगा, हम सिर्फ अपने खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं और खुद के रोल के बारे में सोचते हैं। वहीं शमी ने कहा कि-पाक टीम के साथ होने वाले मैच में, खिलाड़ियों के तौर पर हम सोचते ही हम से ज्यादा प्रेशर मीडिया और फैन्स पर होता है। लेकिन खिलाड़ी के तौर पर इस मैच को हम टीम की तरह देखते हैं, एक गोल की तरह देखते हैं कि मैच जीतना है। जडेजा ने बोला कि- टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच में अलग ही माहौल होता है, खिलाड़ी के तौर पर हम भी उत्साहित महसूस करते हैं।
एक नजर Team India के इस वीडियो पर
पाकिस्तान टीम ने किया कड़ा अभ्यास
वहीं Champions Trophy का आगाज पाक टीम ने हार के साथ किया था, ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ होने वाला मैच इस टीम के लिए काफी ज्यादा अहम है। जिसे देखते हुए पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने दुबई की ICC एकेडमी में कड़ा अभ्यास किया, साथ ही देखना अहम होगा की इस मैच के लिए टीम में क्या बदलाव होता है।
नेट्स में पसीना बहाते हुए पाक टीम के खिलाड़ी
साल 2017 में टीम इंडिया को मिली थी करारी हार
*Champions Trophy 2017 का फाइनल टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुआ था।
*इस फाइनल मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को मात दी थी।
*ऐसे में अब भारतीय टीम साल 2017 का बदला लेने के इरादे से उतरेगी मैदान में।
*वहीं दोनों टीमों में हो गए हैं कई बदलाव, 2017 वाले कई खिलाड़ी नहीं हैं टीम का हिस्सा।