Team India बनाम Pakistan मुकाबले को लेकर गब्बर का बयान, बोले- इस मैच में अलग एनर्जी करती है काम

Team India बनाम Pakistan मुकाबले को लेकर गब्बर का बयान, बोले- इस मैच में अलग एनर्जी करती है काम

शिखर धवन ने Team India बनाम Pakistan मुकाबले को लेकर बात की है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

ICC इवेंट में Team India बनाम Pakistan मैच को लेकर एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है, दोनों देशों के फैन्स अपनी-अपनी टीमों की जीत के लिए दुआ करते हैं। इस बीच अब भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस मैच को लेकर क्या माहौल रहता है।

Team India बनाम Pakistan मैच की कहानी, गब्बर की जुबानी

Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में शिखर धवन ने Team India बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बात की है। जहां शिखर धवन ने अपने इस बयान में कहा कि- टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच की Value काफी ज्यादा है और इस मैच में दिल धक-धक करता है। धवन ने आगे कहा कि- इस मैच को लेकर ड्रेसिंग रूम में टेंशन महसूस होती है, साथ ही जब हम नेशनल एंथम मैदान पर गाते है तो सीना चौड़ा हो जाता है। शरीर में अलग तरह का करंट दौड़ता है और ये काफी शानदार एहसास है, साथ ही मैच को लेकर गजब का माहौल हो जाता है। वहीं आखिर में धवन ने कहा कि-सभी की जुबान पर इंडिया-पाकिस्तान मैच की बात होती है, अलग एनर्जी बनती और उसमें 22 खिलाड़ी खेलते हैं।

Team India बनाम Pakistan को लेकर शिखर धवन का बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

गब्बर के इस वाले वीडियो पर भी नजर डाल लेते हैं एक बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

ऋषभ पंत को लेकर आई एक काफी बड़ी खबर

दूसरी ओर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसे पढ़कर भारतीय फैन्स को टेंशन हो जाएगी। दरअसल, पंत ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया, जिसे लेकर गिल ने बताया कि ऋषभ पंत को वायरल बुखार हुआ है और इस कारण के चलते वो अभ्यास करने नहीं आए।

Inzamam-ul-Haq ने Bumrah को लेकर दिया बयान

*Inzamam-ul-Haq ने अपने एक बयान में जसप्रीत बुमराह की तारीफ की।
*भारत के लिए बुमराह का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण मौकों पर आया है-इंजमाम।
*भारत की दो साल की जीत देखी जाए, तो उसमें अहम किरदार बुमराह का था-इंजमाम।
*इंजमाम बोले-Champions Trophy में बुमराह का ना खेलना भारत के लिए बड़ा नुकसान।

close whatsapp