भारत-पाक चैंपियंस ट्राॅफी मैच से पहले शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस खिलाड़ी का भविष्य…
आइए जानते हैं शोएब अख्तर ने और क्या कहा
अद्यतन - फरवरी 22, 2025 8:28 अपराह्न

जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी में क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि यह हाई वोल्टेज मैच दोनों टीमों के बीच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में होने जा रहा है।
दूसरी ओर, इस बहुप्रतीक्षित मैच के लिए क्रिकेटर्स और जाने-माने लोगों ने दुबई पहुंचना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी और रावलपिंडी एक्सप्रेस के उपनाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी दुबई पहुंच गए हैं। दुबई पहुचंने के दौरान वह युवा भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से मिले। युवा खिलाड़ी के साथ मिलने के दौरान अख्तर ने बड़ा बयान दिया है।
शोएब अख्तर ने अभिषेक शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि अभिषेक से मुलाकात की वीडियो को शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा- ‘मैं खुश हूं कि मैं इस युग में पैदा नहीं हुआ। लोग इस युवा लड़के को पसंद करते हैं। इसका कारण ये है। आपने जब शतक बनाया, उस पारी को मैंने भी देखा। वह फैंटास्टिक और अमेजिंग थी।
मैंने उन्हें दो-तीन सलाह दी है, अपनी ताकत को नहीं भूलना और उन लोगों को दोस्त बनाना जो आपसे बेहतर हैं। इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का भविष्य आगे शानदार है, जिसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। आप इसे देखते रहें।’
देखें Shoaib Akhtar का यह वायरल वीडियो
Just ran into an exceptional talent Abhishek Sharma here in Dubai. He'll do wonders in years to come. pic.twitter.com/8u6RNMZooS
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) February 22, 2025
दूसरी ओर, आपको अभिषेक शर्मा के बारे में बताएं तो वह पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। यहां उन्होंने इंग्लैंड की क्वालिटी गेंदबाजी के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी, जिसकी क्रिकेट जगत में काफी तारीफ देखने को मिली थी।
बता दें कि भारत के लिए खेले गए 17 टी20 मैचों में अभिषेक 33.44 की औसत से कुल 535 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले हैं।