Team India बनाम Pakistan मैच से ठीक पहले, Hardik का ये वीडियो देख उत्साह से लबरेज हो जाएंगे आप

Team India बनाम Pakistan मैच से ठीक पहले, Hardik का ये वीडियो देख उत्साह से लबरेज हो जाएंगे आप

Team India के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज सबसे बड़ा मैच खेला जाना है, जहां दुबई में Team India का सामना Pakistan से होगा। वहीं उससे ठीक पहले भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो में हार्दिक पांड्या बड़ी-बड़ी बाते करते हुए नजर आ रहे हैं।

Hardik ने Team India बनाम Pakistan मैच का माहौल बना दिया

Pakistan के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले Team India के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो के शुरूआत में हार्दिक पांड्या बड़ी-बड़ी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस दौरान उनके टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ शॉट लगाए हैं, आगे हार्दिक ने कहा कि हम नए साल में फिर से चैंपियन बनने की कवायद शुरू कर चुके हैं। साथ ही वीडियो में टीम इंडिया का अभ्यास भी दिखाया गया है, जिसमें खिलाड़ी कड़ी तैयारी करते हुए नजर आए नेट्स में। वहीं वीडियो के आखिर में हार्दिक ने कहा कि- हम तैयार हैं, क्या आप तैयार हैं।

Team India का ये वाला वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गजब की तैयारी की है इस बार दोनों टीमों ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाकिस्तान के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी है

इस टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इस टीम की गणित बिगड़ गई है। ऐसे में  Team India के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तान को जीत अपने नाम करनी होगी, अगर पाक टीम ये मैच भी हार जाती है तो फिर इस टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आगे बढ़ने के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे। वैसे पाक टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार सामना करना पड़ा था।

Team India और Pakistan में होंगे बदलाव?

*Team India और Pakistan की अंतिम 11 में देखने को मिलेंगे बदलाव।
*जहां पाक टीम में Fakhar Zaman की जगह अब नए बल्लेबाज की होगी एंट्री।
*वहीं Team India की अंतिम 11 में हो सकती है वरुण चक्रवर्ती की एंट्री।
*लेकिन अर्शदीप को शायद इस मैच में भी ना मिले खेलने का मौका।

close whatsapp