43 साल के Yuvraj Singh ने पकड़ा ऐसा शानदार कैच, जिसे देख दिमाग चकरा गया फैन्स का
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में Yuvraj Singh ने पकड़ा था काफी शानदार कैच।
अद्यतन - Feb 23, 2025 12:53 pm

जब भी भारत के टॉप क्रिकेट Fielders की लिस्ट बनेगी, तो उस लिस्ट में सबसे आगे Yuvraj Singh का नाम होगा। जहां फील्डिंग के मामले में युवी पाजी खूब तेजी दिखाते थे और जब गेंद उनके पास जाती थी तो बल्लेबाजों में अलग खौफ पैदा हो जाता था। ऐसे में आज भी युवराज सिंह मुश्किल कैच को आसान बना देते हैं और इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है।
अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं अब Yuvraj Singh
भले ही Yuvraj Singh ने इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL को अलविदा कह दिया है, लेकिन आज भी वो दुनियाभर की क्रिकेट लीग खेलते हैं। साथ ही वो क्रिकेट जगत में हो रही चीजों को लेकर अपना पक्ष रखते हैं, ऐसे में कई बार इस खिलाड़ी के बयान काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं और वो हर चीज को लेकर स्पष्ट बयान देने में विश्वास रखते हैं।
Yuvraj Singh का ये कैच सालों तक याद रखा जाएगा
*इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में Yuvraj Singh ने पकड़ा था एक काफी शानदार कैच।
*इंडिया मास्टर्स से खेलते हुए युवराज ने पकड़ा था श्रीलंका मास्टर्स टीम के खिलाफ ये कैच।
*जहां इस दौरान युवराज ने बाउंड्री लाइन पर उछलकर पकड़ा था ये धाकड़ कैच।
*कैच पकड़ने के बाद नीचे गिर पड़े थे युवराज और युवा खिलाड़ी की तरह दिखाया था जोश।
क्या कमाल का कैच पकड़ा है Yuvraj Singh ने
इंडिया मास्टर्स टीम ने जीत की अपने नाम
दूसरी ओर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के इस मैच में जीत की कहानी इंडिया मास्टर्स टीम ने लिखा, जहां इंडिया मास्टर्स ने श्रीलंका मास्टर्स टीम को इस मैच में 4 रनों से मात दी। इंडिया मास्टर्स टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए थे, जहां टीम की तरफ से Stuart Binny ने 68 रन बनाए थे और Yusuf Pathan के बल्ले से 56 निकले थे। वहीं श्रीलंका मास्टर्स जीत के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन फिर टीम 20 ओवर में 218 रन ही बना पाई और इंडिया मास्टर्स ने इस मैच को 4 रन से जीत लिया।