IND vs PAK: बाबर आजम को आउट करने के बाद हार्दिक पांड्या ने किया खास इशारा, देखें वीडियो

IND vs PAK: हार्दिक के आगे बाबर ने घुटने टेके, पांड्या का जश्न भी तो आप एक बार देखें

बाबर 23 रन बनाकर आउट हुए

Pakistan vs India, 5th Match (Image Credit- Twitter X)
Pakistan vs India, 5th Match (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को 23 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इस ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर एक कवर ड्राइव शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से महीन किनारा लेकर सीधे विकेट के पीछे केएल राहुल के दस्तानों में चली गई।

बाबर को आउट करने के बाद हार्दिक पांड्या उन्हें पवेलियन की ओर बाय-बाय करने का इशारा करते हुए नजर आए। हार्दिक के इस सेलिब्रेशन का वीडियो अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही हार्दिक पांड्या के इस वीडियो पर फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें हार्दिक पांड्या का वायरल वीडियो

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर कुल 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मोहम्मद रिजवान 4* और सऊद शकील 3* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बाबर आजम 23 और इमाम उल हक 10 रनों पर अक्षर पटेल के हाथों रन-आउट होकर वापिस लौट चुके हैं। भारत की ओर से अभी तक 1 विकेट हार्दिक पांड्या को मिला है।

IND vs PAK मुकाबले के लिए दोनों टीमों की Playing XI:

भारतः

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा

पाकिस्तानः

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

close whatsapp