CT2025: शुभमन गिल को बोल्ड कर अबरार अहमद ने दिया हैरतअंगेज रिएक्शन, विराट कोहली भी गेंद देख रहे गए दंग
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 241 रन बनाए।
अद्यतन - फरवरी 23, 2025 8:59 अपराह्न

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 241 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है।
जवाब में भारत ने भी काफी अच्छी शुरुआत की है और पाकिस्तान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। हालांकि, महत्वपूर्ण समय पर भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना विकेट खोना पड़ा। शुभमन गिल का विकेट पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने झटका। अबरार की एक बेहतरीन गेंद को भारतीय बल्लेबाज बिल्कुल समझ नहीं पाए और सीधे विकेट पर जा लगी।
अबरार अहमद की इस गेंद को देख विराट कोहली भी दंग रह गए। अबरार अहमद की यह गेंद सच में जबरदस्त थी, जिसने शुभमन गिल के 46 रनों की पारी पर लगाम लगा दी। गिल ने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके जड़े।
यहां देखें वीडियो:
What a beauty from Abrar Ahmed to dismiss Shubman Gill ❌
Can Pakistan 🇵🇰 come back into the game ??#ShubmanGill #PAKvIND #ChampionsTrophy— Alexandar Khan (@Alexandarkhan0) February 23, 2025
टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर बनाया दबाव
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सधी हुई शुरुआत की और कप्तान रोहित शर्मा और गिल ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। रोहित शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस छोटी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा।
वहीं गिल का विकेट गिरने के बावजूद टीम इंडिया इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। पाकिस्तान को अगर मैच में वापसी करनी है, तो उन्हें यहां से लगातार अंतराल पर विकेट लेने होंगे।
वहीं पाकिस्तान के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए, जबकि सऊद शकील ने 62 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। टीम इंडिया अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच को अपने नाम कर लेती है, तो वह लगभग नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर लेगी। पाकिस्तान टीम को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत को हराना बेहद जरूरी है। यह मैच अभी और भी रोमांचक होने वाला है।