WPL 2023: शेफाली वर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 76 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: शेफाली वर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 76 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली

महिला प्रीमियर लीग 2023 में 11 मार्च को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से रौंदा।

Shefali Verma and Marizane Kapp (Pic Source-Twitter)
Shefali Verma and Marizane Kapp (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में 11 मार्च को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से रौंदा। बेहतरीन मुकाबले में पहले मारिजैन कप्प ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और उसके बाद शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में जीत दर्ज की।

इस शानदार मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 105 रन ही बना पाई। टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। टीम की ओर से किम गार्थ ने 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 32* रन बनाए।

जॉर्जिया वेयरहैम ने 22 रन की पारी खेली जबकि हरलीन देओल ने 20 रन का योगदान दिया। तनुजा कनवर ने 13 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिजैन कप्प ने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि शिखा पांडे ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। राधा यादव ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।

शेफाली वर्मा की धुआंधार पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबला जिताने में की मदद

106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 7.1 ओवर में इस मुकाबले को अपने नाम किया। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76* रन की पारी खेली जबकि कप्तान मेग लेनिंग 15 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21* रन बनाए। दोनों ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक 4 मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज की जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। अगले मुकाबले में भी वो जीत दर्ज करने को देखेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

close whatsapp