43 के स्कोर पर आउट हो सकते थे विराट, पाक टीम से हुई बड़ी गलती

IND vs PAK: 43 के स्कोर पर आउट हो सकते थे विराट, पाक टीम से हुई बड़ी गलती, भुगतना पड़ा खामियाजा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने लगाया था शानदार शतक। 

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के दौरान उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा एक जीवनदान भी मिला।

विराट ने अपनी पूरी पारी के दौरान बेहद शानदार शॉट खेले और ऐसा लगा ही नहीं कि वह कोई गलती करेंगे। लेकिन फिर भी विराट से एक ऐसी गलती हो गई, जिससे वो आउट हो सकते थे। विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड की वजह से आउट हो सकते थे।

विराट कोहली 43 के स्कोर पर हो सकते थे ऑउट

भारत की पारी के 21वें ओवर के दौरान विराट एक शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़े। तभी नॉन स्ट्राइक एंड पर एक थ्रो गया और विराट ने रन पूरा करने के बाद उस थ्रो को अपने हाथ से रोक दिया। विराट ने उस वक्त गेंद को हाथ से कैच करने की कोशिश की। लेकिन किसी पाक प्लेयर ने उसपर अपील नहीं की। विराट यहां आउट थे या नॉट आउट इसको लेकर फैसला बाद में थर्ड अंपायर रिप्ले को देखने के बाद करते।

विराट उस वक्त 52 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे थे। विराट के इस हरकत पर दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी गुस्सा आया। गावस्कर जो उस वक्त कमेंट्री कर रहे थे उन्होंने कहा कि विराट को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

गावस्कर ने कहा कि कोहली गेंद को हाथ नहीं लगाते तो पीछे खड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी से मिसफील्डिंग भी हो सकती थी और टीम इंडिया को एक अतिरिक्त रन लेने का मौका मिल सकता था। वहीं अगर पाकिस्तान की टीम अपील कर देती तो विराट कोहली ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट हो सकते थे।

close whatsapp