Champions Trophy 2025, AUS vs SA Match-7: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 24, 2025 7:44 अपराह्न

Australia vs South Africa Match Prediction: जारी चैंपियंस ट्राॅफी में 7वां मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही अपने पिछले मैच में जीत हासिल करके आ रही हैं। इस हिसाब से फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
AUS vs SA Match Details (ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच डिटेल्स):
| मैच | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, 7वां मैच |
| वेन्यू | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| तारीख और समय | मंगलवार 25 फरवरी, 2.30 PM IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
AUS vs SA ODI, Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 110 |
| ऑस्ट्रेलिया | 52 |
| साउथ अफ्रीका | 55 |
| नो रिजल्ट | 04 |
| टाई | 00 |
BAN vs NZ ODI रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम Pitch Report
लाहौर और कराची की पिचों की तरह, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की सतह भी सपाट होने की उम्मीद है। हालांकि, गेंदबाजों को सतह से कुछ मदद मिलेगी, लेकिन बल्लेबाजों का दबदबा रहने की संभावना है। ड्यू के कारण कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर कुल 217 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
ऑस्ट्रेलिया (AUS):
मैथ्यू शाॅर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जंपा, स्पेंसर जाॅनसन।
साउथ अफ्रीका (SA):
रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगीडी।
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- रियान रिकल्टन
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकल्टन बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- कागिसो रबाडा
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच में अनुभवी गेंदबाज कागिसो रबाडा बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने तीन बड़े विकेट हासिल किए थे। तो वहीं, कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद टीम को उनसे होगी।
AUS vs SA Today’s Match Prediction: टाॅस जीतने वाली टीम जीत सकती है मैच
सिनैरियो 1
ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
साउथ अफ्रीका का पावरप्ले स्कोर- 60-70
पहली पारी का स्कोर- 290-310
ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले स्कोर- 60-70
पहली पारी का स्कोर- 290-310
साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।