BAN vs NZ: बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्राॅफी में रचिन रविंद्र ने ठोका शतक, तो फैंस ने खास अंदाज में दिए रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs NZ: बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्राॅफी में रचिन रविंद्र ने ठोका शतक, तो फैंस ने खास अंदाज में दिए रिएक्शन

रचिन अब सबसे कम उम्र में चैंपियंस ट्राॅफी में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Rachin Ravindra (Image Credit- Twitter X)
Rachin Ravindra (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में इस बार शतकों की झड़ी सी लगती हुई नजर आई है। तो वहीं, अब एक और शतक बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी में जारी 7वें मैच में देखने को मिला है।

बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में शतक पूरा किया। यह जारी टूर्नामेंट का कुल 9वां शतक है। तो वहीं, यह रविंद्र के वनडे करियर का चौथा और चैंपियंस ट्राॅफी में उनका पहला शतक है। साथ ही इस शतक के साथ वह चैंपियंस ट्राॅफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रचिन ने यह कारनामा 25 साल और 98 दिनों की उम्र में कर दिखाया है। इसके अलावा इस शतक के साथ वह न्यूजीलैंड के लिए आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा शतक (4) लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रचिन ने विलियमसन (3) को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरी ओर, युवा बल्लेबाज की बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की पारी पर फैंस भी काफी तेजी से सोशल मीडिया के माध्यम से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। मैच में वह 105 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 112 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।

जीत के करीब न्यूजीलैंड

दूसरी ओर, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो न्यूजीलैंड जीत के करीब नजर आ रही है। बांग्लादेश से 237 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने खबर लिखे जाने तक 39 ओवर बाद चार विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बना लिए हैं।

कीवी टीम को इस समय जीत के लिए 36 रनों की जरूरत है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में न्यूजीलैंड कितनी जल्दी और कितने विकेट से जीत हासिल करने वाली है? साथ ही बता दें कि इस जीत के साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी।

देखें रचिन रवींद्र के शतक पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

 

close whatsapp