Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

27 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Sanjana And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Sanjana And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

1) CT 2025, AFG vs ENG: अफगानिस्तान से 8 रनों से हारकर चैंपियंस ट्राॅफी से बाहर हुई इंग्लैंड, पढ़ें मैच का हाल

ICC Champions Trophy, 2025: अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी का 8वां मैच आज 26 फरवरी, बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मुकाबले में अफगान टीम ने 8 रनों से जीत हासिल की है। अफगानिस्तान से मिले 326 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन वह सिर्फ 4 रन ही बना पाई और मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद इंग्लैंड चैंपियंस ट्राॅफी में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

2) WPL 2025: मुंबई इंडियंस की जीत में एक बार फिर चमकी Nat Sciver-Brunt, यूपी वारियर्स को दी करारी शिकस्त

आज यानी 26 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच में खेला गया था। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट रहते अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से ग्रेस हैरिस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की तूफानी पारी खेली।

3) Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में कमाल की बल्लेबाजी के चलते Ibrahim Zadran ने जीता POTM अवाॅर्ड

पहले बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजी में कमाल के प्रदर्शन के चलते अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 रनों से रोमांचक जीत हासिल की है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का 8वां मैच आज 26 फरवरी, बुधवार को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान टीम को ओर से 23 वर्षीय इब्राहिम जादरान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 146 गेंदों में 177 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके चलते अफगान टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 325 रन बनाए। जादरान ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 6 छक्के लगाए। यह चैंपियंस ट्राॅफी इतिहास में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। तो वहीं, इस कमाल की पारी के चलते उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

4) आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे बाबर आजम को गावस्कर से मिला गुरु मंत्र, जानें क्या कहा?

हाल में सुनील गावस्कर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए नजर आए। यहां उन्होंने कहा- बाबर आजम की तकनीकि पर अगर मैं बात करूं, तो जब वे क्रीज में खड़े होते हैं, तो उनके दोनों पैरों के बीच स्टांस काफी अधिक है। इससे उन्हें आगे या पीछे जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्हें इस स्टांस को कम करने की जरूरत है, जिससे उन्हें गेंद को देखते हुए अपनी पोजीशन को बदलने में मदद मिलेगी। इससे वे रन बनाने लग जाएंगे और इसकी वजह से न केवल पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया को खुशी मिलती है। बाबर आजम अपनी कवर ड्राइव से लोगों को खुश कर देते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ भी मुकाबले में मिडविकेट की तरफ चौका लगाया था, जिसे देख हर कोई खुश था।

5) CT2025: पीसीबी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठाए महत्वपूर्ण कदम, फैंस अब नहीं कर पाएंगे नियम का उल्लघंन

Dawn के मुताबिक बोर्ड ने कहा कि, ‘पीसीबी ने कल हुई सुरक्षा उल्लंघन की गंभीरता से नोट लिया है जब एक दर्शक खेल के मैदान में प्रवेश कर गया। खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और आज एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा, उसे पाकिस्तान के सभी क्रिकेट स्थलों में प्रवेश करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।’

6) अफगानिस्तान ने लगाया चैंपियंस ट्रॉफी की रेस में रोमांच का तड़का, जानें अब क्या है AFG, AUS और SA का समीकरण

अफगानी टीम को अगर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना है तो उन्हें इंग्लैंड के बाद वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भी धूल चटानी होगी। अफगानिस्तान ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 3-3 अंकों के साथ उनके ऊपर है। अफगानिस्तान की किस्मत अभी भी अपने ही हाथों में है। अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रहता है तो वह 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकता है। वहीं 3 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

7) वाइफ Sanjana को दिया Jasprit Bumrah ने खास इंटरव्यू, अपने ICC Awards को लेकर की गेंदबाज ने बात

ICC ने एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वाइफ Sanjana ने Jasprit Bumrah का इंटरव्यू लिया। इस दौरान Sanjana ने सबसे पहला सवाल पूछा कि- कैसा लगता है दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी की पहचान मिलने पर, जिसपर बुमराह ने कहा कि-काफी ज्यादा अच्छा लगता है बचपन में मैंने मेरे फेवरेट खिलाड़ियों को ये अवॉर्ड जीतते हुए देखा था और ये काफी बड़ी बात जब आपको ये सम्मान मिलता है। आगे Sanjana ने पूछा साल 2024 आपका कैसा रहा, इस पर बुमराह ने कहा कि- जो हमने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, वो हमेशा स्पेशल रहेगा और साल 2024 में काफी सीख भी मिली। हमने साल 2024 में काफी टेस्ट क्रिकेट भी खेला था, तो उससे हमको अलग-अलग अनुभव हुए। वहीं उन्होंने बताया कि वनडे क्रिकेट में आपके पास शानदार वापसी करने का मौका होता है, एक खराब स्पेल के बाद।

8) KL Rahul की इस रील वीडियो से मिल रहे हैं कुछ बड़े Hint, शायद आगे भी ना मिले पंत को मौका

टीम इंडिया में सभी खिलाड़ियों का बल्लेबाजी करने का क्रम फिक्स है, सिर्फ औ सिर्फ KL Rahul को छोड़कर। इस खिलाड़ी का बल्लेबाजी क्रम लगातार बदलता आया है इंटरनेशनल क्रिकेट में, लेकिन उसके बाद भी केएल ने खुद को साबित किया है। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी ये खिलाड़ी विकेट के आगे और पीछे से कमाल कर रहा है, इस बीच उन्होंने नई रील वीडियो भी शेयर की है।

9) भारी सुरक्षा के बीच चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर आए MS Dhoni, अब IPL 2025 के लिए खुद को करेंगे तैयार

स्पेशल कैंप के जरिए CSK टीम के खिलाड़ी IPL 2025 की तैयारियां शुरू करेंगे, ऐसे में सभी को MS Dhoni के चेन्नई आने का इंतजार था। वहीं अब फैन्स का ये इंतजार भी पूरा हो गया है, जहां सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आ गया है जो धोनी के फैन्स का दिन बना देगा।

close whatsapp