इस वक्त की बड़ी खबर, वर्ल्ड कप 2023 में नजर आने वाले हैं अनुभवी खिलाड़ी Dinesh Karthik - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस वक्त की बड़ी खबर, वर्ल्ड कप 2023 में नजर आने वाले हैं अनुभवी खिलाड़ी Dinesh Karthik

फैन्स को दिनेश कार्तिक की कमेंट्री आती है काफी ज्यादा ही पसंद।

Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)

Dinesh Karthik को टीम इंडिया में कई बार वापसी के मौके मिले, वहीं इन मौकों के जरिए कार्तिक ने खुद को साबित भी किया और कई बार वो फेल भी हुए। दूसरी ओर टीम इंडिया का ये अनुभवी खिलाड़ी अपने जीवन की नई पारी के भी पूरे मजे ले रहा है और वो पारी है कमेंट्री की दुनिया। जहां कमेंट्री में कार्तिक का करियर इतना पुराना नहीं है, लेकिन एक बार फिर से वो आपको पूरे वर्ल्ड कप में नजर आने वाले हैं।

कब खेला था Dinesh Karthik ने आखिरी इंटरनेशनल मैच?

साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, वहीं इस टूर्नामेंट के लिए Dinesh Karthik  भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। बस इसी टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार दिनेश कार्तिक टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए थे और उसके बाद उनका अभी तक भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ है।

Dinesh Karthik को वर्ल्ड कप 2023 में देखने के लिए तैयार हैं आप?

*फैन्स को दिनेश कार्तिक की कमेंट्री आती है काफी ज्यादा ही पसंद।
*वर्ल्ड कप में भी फैन्स उठा सकेंगे Dinesh Karthik की कमेंट्री का मजा।
*कार्तिक ने खुद एक पोस्ट के जरिए किया इस बात का खुलासा।
*वर्ल्ड कप 2023 में बतौर Broadcaster के तौर पर नजर आएंगे कार्तिक।

इस पोस्ट के जरिए किया Dinesh Karthik ने खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

RCB फैन्स को भी किया था इस साल निराश

कार्तिक काफी सालों से IPL में KKR टीम का हिस्सा थे, लेकिन फिर उन्हें RCB ने खरीद लिया। 2022 में RCB के फिनिशर के तौर पर शानदार प्रदर्शन के बाद ही, दिनेश की टीम इंडिया में वापसी हुई थी। लेकिन IPL 2023 में कार्तिक वैसा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, लेकिन उसके बाद भी RCB ने उन्हें हर मैच मौके दिए। अब देखना अहम होगा की कार्तिक कब अपने क्रिकेट करियर पर ब्रेक लगाते हैं, वैसे अब उनकी टीम इंडिया में शायद ही कभी वापसी हो।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?