IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान बन सकते हैं ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान बन सकते हैं ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है।

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)
IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 2 मार्च के दिन का महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमों ने अपने पहले दो मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, एक ही मैच खेला गया है, जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है।

दोनों ही टीमें सभी डिपॉर्टमेंट में अपना जौहर दिखा रही है, ऐसे में इस मैच के काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। टीम इंडिया ने पिछले मैच में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच आगामी मैच से पहले आइए आपको बताते हैं कि, मैच के दौरान कौन-कौन से रिकॉर्ड बन सकते हैं और टूटने वाले हैं।

IND vs NZ मैच के दौरान ये रिकॉर्ड बन सकते हैं

  • विराट कोहली: अपना 300वां वनडे खेलेंगे
  • विराट कोहली: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 52 रनों की जरूरत है।
  • विराट कोहली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 106 रनों की जरूरत है।
  • विराट कोहली: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने के लिए 85 रनों की जरूरत है।
  • केएल राहुल: वनडे में 3,000 रन तक पहुचने के लिए 56 रनों की जरूरत है।
  • रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1,000 वनडे रन पूरे करने के लिए 18 रनों की जरूरत है।
  • श्रेयस अय्यर: न्यूजीलैंड के खिलाफ 500 वनडे रन पूरे करने के लिए 16 रनों की जरूरत है।
  • श्रेयस अय्यर: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 89 रनों की जरूरत है।
  • केन विलियमसन: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ 2,500 रन पूरे करने के लिए उन्हें 63 रनों की जरूरत है।
  • विराट कोहली- न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 31 वनडे मैचों में 6 शतक लगाए हैं। एक शतक लगाते हैं ही वह कीवियों के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

close whatsapp