जाने किसने बनाए हैं टीम इंडिया की ओर से आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा रन। CricTracker Hindi

जाने किसने बनाए हैं टीम इंडिया की ओर से आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा रन?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

इस समय पाकिस्तान और UAE में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसके फाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों ही टीमों की नजरें खिताब जीतने पर होगी। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। यही नहीं लीग मैच में भी टीम इंडिया ने सबसे पहले बांग्लादेश को मात दी थी, फिर पाकिस्तान को हराया था और अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब फाइनल में जीत दर्ज की भारतीय टीम चैंपियन बनना चाहेगी।

भारत के लिए आईसीसी फाइनल में सबसे ज्याद रन बनाने वाले खिलाड़ी

आईसीसी फाइनल में टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने हमेशा ही बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वह भारत के लिए आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने अभी तक आईसीसी फाइनल में 10 पारियों में 410 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा है, जिन्होंने 10 पारियों में 246 रन जड़े हैं, जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पांच पारियों में 202 दौरान बनाए हैं।

भारतीय टीम के इस समय के मुख्य कोच और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दो पारियों में 172 रन बनाए हैं, जबकि सौरव गांगुली ने आईसीसी फाइनल में भारत की ओर से दो पारियों में 141 रन जड़े हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे विराट कोहली

विराट कोहली आगामी मैच में भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए लीग मैच में अपनी टीम की ओर से मैच विनिंग शतक बनाया था। तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि अनुभवी बल्लेबाज फाइनल में भी अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाए।

close whatsapp