7 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल । CricTracker Hindi

SM Trends: 7 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

7 मार्च को WPL 2025 का महत्वपूर्ण मैच गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

SM Trends Of 7 March
SM Trends Of 7 March

आज यानी 7 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2025 का महत्वपूर्ण मैच गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरूर करना चाहेंगी।

दिल्ली टीम की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 7 मैच में 5 में जीत दर्ज की है, जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। वह इस समय अंक तालिका में पहले पायदान पर है। गुजरात जायंट्स ने 6 मैच में से तीन में जीत और तीन में हार झेली है। गुजरात जायंट्स के 6 अंक है और टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अभी तक दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और विरोधी टीम के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेला है।

टीम इंडिया ने पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को मात दी थी। हालांकि, फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम से एक बड़ी खबर सामने आई है। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। बता दें कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच के दौरान जब न्यूजीलैंड टीम फील्डिंग कर रही थी, तब मैट हेनरी को कैच लेते समय यह चोट लगी थी।

 

close whatsapp