IPL 2025: एमएस धोनी का ये वीडियो हुआ सुपर वायरल, क्या यह होगा उनका आखिरी सीजन
IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है।
अद्यतन - मार्च 13, 2025 3:48 अपराह्न

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, रविवार, 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के साथ अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। यह रोमांचक मुकाबला चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे शुरू होगी।
CSK ने शेयर किया MS Dhoni का वीडियो
इस सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने फोटोशूट करवाया। इसी दौरान CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद ही एमएस धोनी की तस्वीरें खींची। इसका वीडियो चेन्नई फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी और फिर 28 मार्च को चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। इसके बाद, टीम 30 मार्च को गुवाहाटी जाएगी, जहां उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।
आईपीएल 2025 के लिए CSK का स्क्वॉड:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवन कॉनवे, खलील अहमद, रचिन रविंद्र, एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी, सैम करन, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, रामकृष्ण घोष, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, कमलेश नगरकोटी, श्रेयस गोपाल।
सीएसके आईपीएल 2025 का पूरा कार्यक्रम
23 मार्च (रविवार) – चेन्नई में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
28 मार्च (शुक्रवार) – चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
30 मार्च (रविवार) – गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
5 अप्रैल (शनिवार) – चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ – दोपहर 3:30 बजे
8 अप्रैल (मंगलवार) – मुल्लानपुर में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल (शुक्रवार) – चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
14 अप्रैल (सोमवार) – लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
20 अप्रैल (रविवार) मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल (शुक्रवार) चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
30 अप्रैल (बुधवार) – चेन्नई में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
3 मई (शनिवार) – बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
7 मई (बुधवार) – कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
12 मई (सोमवार) – चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ – शाम 7:30 बजे
18 मई (रविवार) – अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ – दोपहर 3:30 बजे