ड्वेन ब्रावो ने KKR और गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान | CricTracker Hindi

“उनका अलग तरीका था, मेरा तरीका अलग होगा”- KKR की कोचिंग करने को लेकर ड्वेन ब्रावो ने दिया बड़ा बयान

IPL 2024 का कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने नाम किया था।

Dwayne Bravo (Photo Source: X/Twitter)
Dwayne Bravo (Photo Source: X/Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर के तौर पर गौतम गंभीर की जगह लेने वाले वेस्टइंडीज के करिश्माई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा है कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में सफल अभियान के लिए अपने तरीके अपनाएंगे। गंभीर पिछले सीजन में KKR के मेंटोर थे और तब केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था।

मौजूदा चैंपियन टीम ने आईपीएल 2025 सत्र से पहले ड्वेन ब्रावो को कोच नियुक्त किया है क्योंकि गंभीर अब भारतीय टीम के हेड कोच हैं। ब्रावो ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हमने कुछ खिलाड़ियों को टीम में बरकरार नहीं रख सके। मुझे लगता है कि गंभीर का अपना तरीका था। मेरी अपनी शैली है। हम दोनों अपने-अपने तरीके से सफल हैं।’’

ड्वेन ब्रावो ने KKR की कोचिंग करने को लेकर दिया बड़ा बयान

ब्रावो ने यह भी कहा है कि वह गंभीर की विरासत का सम्मान करते हैं, लेकिन वह इस भूमिका में अपने तरीके भी अपनाएंगे। वेस्टइंडीज के इस पूर्व कप्तान ने हालांकि इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने गंभीर से सलाह ली थी। ब्रावो ने किया, ‘‘मैंने निश्चित रूप से उन्हें कई बार संदेश भेजे हैं। मैं इन लोगों पर बहुत अधिक निर्भर रहूंगा क्योंकि उनके पास एक सफल तरीका था। यह महत्वपूर्ण है कि हम उस तरीके का पालन करें।’’

ड्वेन ब्रावो ने पिछले सत्र की सफलता के तरीके का अध्ययन करने और उन्हें अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि टीम के मूल को बरकरार रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले सत्र में उनके द्वारा की गई कुछ अच्छी चीजों को जानने की कोशिश न करना मेरे लिए निराशाजनक होगा। टीम का मूल यहीं है।

यह हमारी जिम्मेदारी है, कोच, मैं, वेंकी सर कि हम नीलामी में वापस जाएं और वापस पाने की पूरी कोशिश करें। यह हमारा कर्तव्य था कि हम नीलामी में जाएं और चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों की उसी टीम को वापस पाने की कोशिश करें। और हम ऐसा करने में सक्षम थे।’’

close whatsapp