IPL 2025, SRH vs RR: हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच के टॉप-3 मोमेंट पर डालिए नजर-
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन हराया।
अद्यतन - Mar 23, 2025 7:42 pm

आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 286 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन ही बना पाई और हैदराबाद ने 44 रन से जीत दर्ज की। संजू सैमसन (66), ध्रुव जुरेल (70) और शुभम दुबे (34) ने अच्छी पारियां खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
आइए आपको हैदराबाद और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले के टॉप-3 मोमेंट बताते हैं-
1. पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम धुआंधार बल्लेबाजी करते हुई नजर आई। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 11 गेंदों में 24 बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पावरप्ले में टीम का स्कोर 94 पर पहुंचा दिया। हेड ने पावरप्ले में 18 गेंदों में 46 और ईशान किशन ने 9 गेंद में 20 रन बनाए थे। यह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।
2. ईशान किशन का शानदार शतक
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10वें ओर में 130 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया था। ट्रैविस हेड 47 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने चार्ज संभाला और 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया। उन्होंने 47 गेंदों में 6 छक्के और 11 चौकों की मदद से 106 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बल पर ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टोटल है।
3. राजस्थान ने पावरप्ले में गंवाए 3 बड़े विकेट
हैदराबाद के खिलाफ 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को खराब शुरुआत मिली। टीम ने पावरप्ले में ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए। सिमरजीत सिंह ने यशस्वी जायसवाल (1) और कप्तान रियान पराग (4) पर शिकंजा कसा। फिर पांचवें ओवर में पैट कमिंस ने नितिश राणा (11) को आउट किया।