श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में इस रिकॉर्ड को किया अपने नाम | CricTracker Hindi

कप्तानी के मामले में श्रेयस अय्यर ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का ये रिकॉर्ड, इस लिस्ट में धोनी हैं नंबर 1

श्रेयस अय्यर की आईपीएल इतिहास के टॉप-5 बेस्ट कैप्टन की लिस्ट में एंट्री हो गई है।

Shashank Singh & Shreyas Iyer (Photo Source: BCCI)
Shashank Singh & Shreyas Iyer (Photo Source: BCCI)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2025 के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 11 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। अय्यर ने गुजरात को हराते ही डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड  तोड़ दिया। वह आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 71 मैचों में 41 जीत हासिल कर चुके हैं।

डेविड वॉर्नर ने 83 आईपीएल मैचों में कप्तानी करने के बाद 40 जीत दर्ज की। वॉर्नर अब आईपीएल में नहीं खेलते हैं तो ऐसे में उनके आंकड़े में कोई बदलाव नहीं होना है। अय्यर पहली बार पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तानी की।

IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

आईपीएल में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान धोनी ने 226 आईपीएल मैचों में से 133 में विजयी परचम फहराया। वह 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी ने सीएसके को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने आईपीएल में 158 मुकाबलों में कप्तानी की जिसमें से 89 में उन्होंने जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी में एमआई ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतीं। पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 129 आईपीएल मैचों में कप्तानी करने के बाद 71 में जीत का स्वाद चखा। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दो आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

लिस्ट में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 143 आईपीएल मैचों में आरसीबी की कप्तानी की और 68 में जीत दर्ज की। उन्होंने आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी। अब अय्यर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

close whatsapp