रियान पराग ने बताय क्यों मिली राजस्थान को दूसरी हार CricTracker Hindi

“उसने हमसे मैच छीन लिया”- रियान पराग ने बताई क्यों मिली उनकी टीम को लगातार दूसरी हार

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के अपने लगातार दूसरे मैच में हार मिली है।

Riyan Parag (Photo Source: Getty)
Riyan Parag (Photo Source: Getty)

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के अपने लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद राजस्थान को कोलकाता नाइट राइडर्स से भी हार मिली है। इस हार की असल वजह क्या रही? इसके बारे में कप्तान रियान पराग ने बताया है। फिंगर इंजरी के कारण संजू सैमसन सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं।

उनकी गैरमौजूदगी में रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, वे दोनों मैच हार चुके हैं। इस मैच को लेकर रियान पराग ने कहा कि टीम 20 रन पीछे चल रही थी। रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “170 वास्तव में एक अच्छा स्कोर हो सकता था, यही हमारा लक्ष्य था। मैं व्यक्तिगत रूप से यहां के विकेट को जानते हुए थोड़ा जल्दबाजी में था। 20 रन हम पीछे रह गए।

रियान पराग ने बताई हार की बड़ी वजह

यही योजना थी, क्विनी (क्विंटन डिकॉक) को जल्दी आउट करना, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए, हमने बीच के ओवरों में बहुत सारी योजनाएं बनाईं। उसने वास्तव में अच्छा खेला, इसलिए उनको बधाई।” डिकॉक ने 61 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इस मैच में रियान पराग नंबर 3 पर उतरे।

क्या वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करके खुश हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “पिछले साल, टीम चाहती थी कि मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करूं, मैं ऐसा करके खुश था। इस साल, वे चाहते हैं कि मैं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करूं, इसलिए मुझे जहां भी टीम चाहती है, वहां बल्लेबाजी करने के लिए प्रोफेशनल होना चाहिए, इसलिए मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।”

टीम को लेकर पराग ने कहा, “पिछले साल की तुलना में इस साल हमारी टीम युवा है। यह पूरे मैच के लिए एक साथ आने के बारे में है। हम छोटे चरणों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम एक अच्छा मैच खेलें और फिर परिणाम हमारे पक्ष में होंगे। हम सीख लेते हैं, हम अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं, हम सुनिश्चित करते हैं कि हम उन्हें दोबारा ना दोहराएं और चेन्नई के लिए एक नई मानसिकता के साथ वापस आएं।”

close whatsapp