GT vs MI Head to Head Records: गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

GT vs MI Head to Head Records: गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

अहमदाबाद के स्टेडियम में आमने-सामने होगी गुजरात और मुंबई की टीम

GT vs MI (Photo Source: Twitter)
GT vs MI (Photo Source: Twitter)

IPL 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए इस सीजन की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। गुजरात और मुंबई अभी तक एक एक मैच खेल चुके हैं और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें इस सीजन जीत का खाता खोलना चाहेगी। आज हम आपको बताएंगे कि IPL में दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और किसका पलड़ा भारी है।

GT vs MI Head to Head Records: गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें 5 बार आमने सामने हुई हैं। उन 5 मैचों में से 3 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है। वहीं दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। ऐसे में इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि, अब तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।

मैच 05
गुजरात टाइटंस 03
मुंबई इंडियंस 02
टाई 00
नो रिजल्ट 00

आखिरी बार दोनों ही टीमें 2024 में आमने सामने हुई थीं, जहां गुजरात ने मुंबई को 6 रनों से हराया था। उस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: GT vs MI Match Prediction

GT vs MI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू

यह भी पढ़ें: GT vs MI Dream11 Prediction

close whatsapp