यहां देखें विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड । CricTracker Hindi

IPL 2025: DC vs SRH- विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड पर डालिए एक नजर

आईपीएल 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाना है

DC vs SRH (Photo Source: BCCI/IPL)
DC vs SRH (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाना है। यह मैच 30 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि दिल्ली ने अपने सीजन की शुरुआत रोमांचक जीत के साथ की। उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया और अभियान की शुरुआत की।

दूसरी ओर सनराइजर्ज हैदराबाद अपना तीसरा मुकाबला खेलने जा रही है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वह जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम के आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड

पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए संतुलित प्रतिस्पर्धा प्रदान करती है। आईपीएल इतिहास में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 है।

मैच खेले गए 16
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 08
चेज करते हुए जीत 08
नो रिजल्ट 00
टाई 00
पहली पारी का औसत स्कोर 170
हाईएस्ट टीम टोटल 272
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 210

DC vs SRH: प्रमुख खिलाड़ियों के बीच जंग

ट्रैविस हेड बनाम मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2025 के 10वें मैच में विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड का सामना मिचेल स्टार्क से होगा। हेड का स्टार्क के खिलाफ़ रिकॉर्ड बहुत खराब है। उन्होंने पांच बार उनका सामना किया है और हर बार आउट हुए हैं, जिसमें चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। नई गेंद के साथ, स्टार्क एक बार फिर हेड के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

अक्षर पटेल बनाम हेनरिक क्लासेन

दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल मीडिल ओवरों में हेनरिक क्लासेन जैसे खतरनाक बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे। वहीं क्लासेन भी स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। वह बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ अटैक करने में माहिर हैं।

 

close whatsapp