VIDEO: टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो ऑलराउंडर बनने की राह पर निकले सरफराज खान - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो ऑलराउंडर बनने की राह पर निकले सरफराज खान

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज खान को पिछले लंबे समय से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। सरफराज को वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया। इसके बाद एशियन गेम्स 2023 के लिए रुतुराज गायकवड़ के नेतृत्व वाली टीम में भी सरफराज खान को नहीं चुना गया।

इसके बाद सरफराज काफी हताश-निराश नजर आए। ऐसा लगता है कि उनका बुरा समय चल रहा है, क्योंकि दिलीप ट्रॉफी में इस बल्लेबाज के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वे फ्लॉप रहे। वह इस टूर्नामेंट के दो मैचों की चार पारियों में दो बार डक पर आउट हुए।

ऐसे में सरफराज खान अब टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए नए पैंतरे अपना रहे हैं। वह वैसे तो विकेटकीपर और बल्लेबाज है, लेकिन चल रहे देवधर ट्रॉफी में वह गेंदबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने विकेट भी चटकाए हैं। सरफराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह गेंदबाजी करते हुए विकेट लेते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, 30 जुलाई को देवधर ट्रॉफी का 10वां मुकाबला नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया, जहां प्रियांक पांचाल की वेस्ट जोन ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी मुकाबले में सरफराज खान नॉर्थ जोन की पारी के दौरान वेस्ट जोन के लिए 28वें ओवर में गेंदबाजी करने आए, जहां ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने हिमांशु राणा का विकेट हासिल किया। विकेट लेने के बाद सरफराज खान काफी खुश दिखे और सेलिब्रेशन के समय दौड़ते हुए बाउंड्री तक चले गए।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु राणा और नितीश राणा के अर्धशतक की मदद से नॉर्थ जोन ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्ट जोन ने हार्विक देसाई (56), शिवम दुबे (83*) और केतान पटेल (63*)  के शानदार पारियों की बदौलत 49वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- WI vs IND: तीसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बयान में दिए संकेत!

close whatsapp