RR vs CSK Head to Head Records: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs CSK Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में राजस्थान और चेन्नई के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं।

RR vs CSK (Photo Source: Getty Images)
RR vs CSK (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें वापसी करने पर होगी। राजस्थान अपने शुरूआती दोनों मुकाबले हार चुकी है वहीं चेन्नई ने इस सीजन दो मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

सीएसके को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 50 रन से हार मिली थी। आइए आपको दोनों टीमों के बीच आगामी मुकाबले से पहले उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं-

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड (RR vs CSK Head to Head)

आईपीएल इतिहास में अब तक राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। सीएसके ने 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान ने 13 मैचों में बाजी मारी है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

मैच 29
राजस्थान रॉयल्स 13
चेन्नई सुपर किंग्स 16
टाई 00
नो रिजल्ट 01

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन:

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक सिर्फ पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

आईपीएल 2023- पंजाब किंग्स ने 5 रन से हराया

आईपीएल 2023ः दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से मात दी

आईपीएल 2024ः पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराया

आईपीएल 2024ः कोलकाता के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा

आईपीएल 2025- कोलकाता ने 8 विकेट से शिकस्त दी

RR vs CSK के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों का रिजल्ट:

दिन विजेता मार्जिन वेन्यू
12 मई 2024 CSK 5 विकेट चेन्नई
27 अप्रैल 2023 RR 32 रन जयपुर
12 अप्रैल 2023 RR 3 रन चेन्नई
20 मई 2022 RR 5 विकेट मुंबई
2 अक्टूबर 2021 RR 7 विकेट अबू धाबी

close whatsapp