GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़ । CricTracker Hindi

GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 36 रन से अपने नाम किया।

Gujarat Titans (Pic Source-X)
Gujarat Titans (Pic Source-X)

आज यानी 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 36 रन से अपने नाम किया। शुभमन गिल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए।

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 38 रनों का योगदान दिया, जबकि विकेटकीपर- बल्लेबाज जोस बटलर ने 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।

मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी किफायती गेंदबाजी की और चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण ने 1-1 विकेट चटकाए।

गुजरात के गेंदबाजों ने किया कमाल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को मोहम्मद सिराज ने शुरुआती झटके दिए। उन्होंने पहले अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (8) को पवेलियन भेजा। इसके बाद Ryan Rickelton भी सिर्फ 6 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने परिस्थिति को संभालने का प्रयास किया और एक चौर एर चार छक्के की मदद से 48 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने 39 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए एमआई की मजबूत बैटिंग लाइनअप को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कगिसो रबाडा और साई किशोर ने 1-1 विकेट चटकाए।

यह मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है और अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में वापसी करनी है, तो टीम को अब यहां से अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

 

close whatsapp