मैच के बाद रियान पराग ने की घटिया हरकत, ये खिलाड़ी फैन्स को दिखाता नजर आए ऐसा एटीट्यूड | CricTracker Hindi

मैच के बाद रियान पराग ने की घटिया हरकत, ये खिलाड़ी फैन्स को दिखाता नजर आए ऐसा एटीट्यूड

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के बीच हुए मैच के बाद का एक वीडियो हो रहा है वायरल।

Riyan Parag (Image Credit- Instagram)
Riyan Parag (Image Credit- Instagram)

कई मौकों पर रियान पराग अपने एटीट्यूड को लेकर काफी Troll हुए हैं, लेकिन बीच में उन्होंने खुद के व्यवहार में सुधार भी किया था। लेकिन इस सीजन रियान के तेवर फिर से बदल गए हैं, जहां उनसे जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में रियान एटीट्यूड दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

सही से कप्तानी नहीं कर पा रहे हैं रियान पराग

जी हां, IPL 2025 के कुछ मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू की जगह रियान पराग कर रहे हैं, लेकिन ये खिलाड़ी टीम की कप्तानी में सुपर फ्लॉप रहा है। जहां रियान ने अभी तक RR टीम की इस सीजन में कुल 3 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 1 में जीत मिली है और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब इस टीम का अगला मैच 5 अप्रैल को होगा, जिसमें राजस्थान टीम के सामने पंजाब की चुनौती होगी।

रियान पराग का एटीट्यूड देख रहे हो आप लोग

*राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के बीच हुए मैच के बाद का एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*वायरल वीडियो में रियान पराग कुछ फैन्स के संग मैदान में तस्वीर लेते हुए नजर आए।
*इस दौरान रियान ने दिखाया पहले एटीट्यूड और फिर बाद में ली उनके साथ सेल्फी।
*आखिर में मोबाइल हवा में उछाल कर चलता बना ये खिलाड़ी, लोगों को पसंद नहीं आई ये हरकत।

ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है रियान पराग का

एक नजर डालते है इस शानदार विकेट पर भी

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

टीम इंडिया से डेब्यू कर चुका है ये खिलाड़ी

जी हां, रियान पराग के लिए IPL 2024 काफी ज्यादा शानदार रहा था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। रियान ने सबसे पहले भारतीय टीम के लिए टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था, उसके बाद उनकी वनडे टीम में एंट्री हुई थी। वहीं ये खिलाड़ी अभी तक टीम इंडिया से 9 टी20 मैच के अलावा 1 वनडे मैच खेल चुका है। ऐसे में देखना अहम होगा की इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर कितना लंबा चलता है। वैसे ये खिलाड़ी सालों से राजस्थान टीम के लिए IPL खेल रहा है और हर साल ये टीम इस खिलाड़ी को रिटेन करती है।

close whatsapp