IPL 2025: यहां देखें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड । CricTracker Hindi

IPL 2025: RCB vs GT- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड पर डालिए एक नजर

RCB vs GT मुकाबला 2 अप्रैल को खेला जाएगा

RCB vs GT (Photo Source: Getty Images)
RCB vs GT (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले दो मैचों में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है और अब वह अपने होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मुकाबला 2 अप्रैल को खेला जाएगा। केकेआर के बाद आरसीबी ने 2008 के बाद पहली बार चेन्नई में सीएसके को हराकर 17 साल का लंबा सिलसिला तोड़ा। कोहली थोड़े संघर्ष करते नजर आए, लेकिन फिल साल्ट ने पावरप्ले में अटैक जारी रखा।

रजत पाटीदार ने मिले जीवनदान का फायदा उठाया और मुश्किल पिच पर महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाया। टिम डेविड ने अंतिम ओवरों में कुछ बड़े शॉट्स लगाए। मैच में CSK की शुरुआत बहुत खराब रही। जोश हेजलवुड ने एक ओवर में ही दो विकेट झटक लिए। शुरुआती झटकों के बाद सीएसके बिखर गई। यश दयाल और लियाम लिविंगस्टोन ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा।

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में एमआई के खिलाफ लक्ष्य को डिफेंड किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक और जोस बटलर और शुभमन गिल की पारियों की मदद से 196 का स्कोर बनाया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने दोनों ओपनर को आउट कर एमआई पर शुरुआती दबाव बना डाला। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने साझेदारी की, लेकिन डेथ ओवरों में प्रसिद्ध कृष्णा के किफायती स्पैल ने जीटी को जीत दिला दी।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम गेंदबाजों के लिए कब्रगाह माना जाता रहा है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। यहां टीमे चेज करना पसद करती हैं।

मैच खेले गए  94
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 41
चेज करते हुए जीत 49
नो रिजल्ट 04
टाई 01
पहली पारी का औसत स्कोर 178
हाईएस्ट टीम टोटल 287
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 213

close whatsapp